पुरस्कार से समधित जनरल नॉलेज जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा

Published On:
---Advertisement---

प्रश्न 1- क्या आप जानते हैं कि बांग्लादेश सरकार ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बांग्लादेश ने कौन सा सम्मान दिया है?

उत्तर- बांग्लादेश सरकार ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मुक्ति संग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया है।

प्रश्न 2- क्या आप जानते हैं कि 2012-13 का चमेली देवी जैन पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर- अलका धूपर को 2012-13 का चमेली देवी जैन पुरस्कार दिया गया ।

प्रश्न 3- क्या आप जानते हैं कि नेशनल मेंडल ऑफ टेक्नोलाजी एण्ड इनोवेशन पुरस्कार 2011 से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर- भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक रंगास्वामी श्रीनिवास को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फरवरी 2013 में नेशनल मेंडल ऑफ टेक्नोलाजी एण्ड इनोवेशन पुरस्कार 2011 से सम्मानित किया।

प्रश्न 4- क्या आप जानते हैं कि निजी क्षेत्र के किस बैंक को वर्ष 2012 का फाइनेंसियल इंस्टीच्युशन्स सिंडिकेटेड डील ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया?

उत्तर- यस बैंक को वर्ष 2012 का फाइनेंसियल इंस्टीच्युशन्स सिंडिकेटेड डील ऑफ द ईयर पुरस्कार से फरवरी 2013 में नवाजा गया।

प्रश्न 5- क्या आप जानते हैं कि 55वाँ ग्रैमी पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर- 55वाँ ग्रैमी पुरस्कार पं. रविशंकर को उनके मरणोपरान्त लाइफ टाइम एचीवमेंट से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 6- क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2012 का व्यास सम्मान किसे दिया गया? 

उत्तर- डा. नरेद्र कोहली को उनके उपन्यास ‘ना भूतो ना भविष्यते’ पर उन्हें वर्ष 2012 का व्यास सम्मान दिया गया।

प्रश्न 7- क्या आप जानते हैं कि सिएट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर किसे प्रदान किया गया? 

उत्तर- भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को जनवरी 2013 में वर्ष 2011-12 का सिएट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर प्रदान किया गया।

प्रश्न 8- क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2013 के पद्यम विभूषण से किसे सम्मानित किया गया? 

उत्तर- वर्ष 2013 के पद्म विभूषण से रघुनाथ महापात्र, एस हैदर रजा, प्रो. यशपाल एवं प्रो. रोडम नरसिम्हा को सम्मानित किया गया।

प्रश्न 9- क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के संस्कृति निदेशालय द्वारा 23 मार्च 2013 को वर्ष 2013 का यश भारतीय सम्मान किसे दिया गया?

उत्तर- वर्ष 2013 का यश भारतीय सम्मान छन्नू लाल मिश्र (शास्त्रय गायक) प्रो. सत्यमित्र दूबे (साहित्यकार) मस्त कपूर, राजेन्द्र यादव (साहित्यकार), नर सिंह यादव, मेवाला लाल यादव (पहलवान) जावेद अली (पार्श्व गायक), सुरेश रैना (क्रिकेटर), अमीर रजा हुसैन (नाट्य कर्मी), डा. रामकृष्ण राजपूत (साहित्यकार) विवेक गुप्ता (हाकी) अंशु तोमर (महिला पहलवान), अभिजीत भट्टाचार्य (गायक) को दिया गया ।

प्रश्न 10- क्या आप जानते हैं कि 22 मार्च 2013 को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा वर्ष 2009 का भारत भारती सम्मान किसे दिया गया?

उत्तर- वर्ष 2009 का भारत भारती सम्मान डा. महीप सिंह, 2010 का भारत भारती सम्मान डॉ. कैलाश वाजपेयी और 2011 का भारत भारती सम्मान गोविन्द मिश्र को दिया गया।

प्रश्न 11- क्या आप जानते हैं कि 07 अगस्त 2013 को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा वर्ष 2012 का लोहिया साहित्य सम्मान, हिन्दी गौरव सम्मान, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, दीन दयाल उपाधयाय सम्मान, अवन्ती बाई सम्मान, बाल साहित्य भारती सम्मान व प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान किसे दिया गया?

उत्तर- वर्ष 2012 का लोहिया साहित्य सम्मान चौथी राम यादव को हिन्दी गौरव सम्मान सोम ठाकुर को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, मनू भण्डारी को दीन दयाल उपाध्याय सम्मान, बलदेव वंशी को अवन्ती बाई सम्मान चित्र मुद्गल को बाल साहित्य भारती सम्मान प्रकाश मनु को व प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान तेजेन्द्र शर्मा को दिया गया।

प्रश्न 12- क्या आप जानते है 23 जून 2013 को वर्ष 2012-13 का सुधीन्द्र पुरस्कार, रांगेय राघव पुरस्कार, देवराज उपाध्याय पुरस्कार, सुमनेश जोशी पुरस्कार, शम्भू दयाल सक्सेना पुरस्कार तथा मीरा पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर- हरीश करमचन्दानी को रांगेय राघव पुरस्कार, सावित्री राका को देवराज उपाध्याय पुरस्कार, रेणु शाह को सुमनेश जोशी पुरस्कार, शारदा शर्मा को शम्भू दयाल सक्सेना पुरस्कार, त्रिलोक सिंह ठकरेला को तथा मीरा पुरस्कार भवानी सिंह को दिया गया।

प्रश्न 13- क्या आप जानते हैं कि 2013 का इसरो युवा वैज्ञानिक पुरस्कार किसे दिया गया?


उत्तर- वर्ष 2013 का इसरो युवा वैज्ञानिक पुरस्कार जेनिता मैरी नोंगकिनरिह को दिया गया।

प्रश्न 14- क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2013 का गुजरमल मोदी पुरस्कार किसे दिया गया?


उत्तर- वर्ष 2013 का गुजरमल मोदी पुरस्कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक विनोद प्रकाश शर्मा को दिया गया।

प्रश्न 15- क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2012 का घनश्याम दास बिड़ला पुरस्कार किसे दिया गया? 

उत्तर- वर्ष 2012 का घनश्याम दास बिड़ला पुरस्कार 22 मार्च 2013 को प्रो. निबिर मण्डल को दिया गया।

Leave a Comment