15 ऐसे पुरस्कार से समधित जनरल नॉलेज जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा

Published On:
---Advertisement---

प्रश्न 1- क्या आप जानते है कि इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स द्वारा प्रतिष्ठित फीजिक्स जर्नलिज्म अवार्ड किसे दिया गया?

उत्तर- भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक अनिल अनन्तस्वामी को 1 मार्च 2013 को प्रतिष्ठित फीजिक्स जर्नलिज्म अवार्ड दिया गया।

प्रश्न 2- क्या आप जानते हैं कि महावीर पुरस्कार 2013 से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर- नेल्सन मण्डेला को पहले महावीर पुरस्कार 2013 सम्मानित किया गया ।

प्रश्न 3- क्या आप जानते हैं कि इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स पीस प्राइज से किसे सम्मानित किया गया? 

उत्तर- पाकिस्तान की मलाला युसुफजई को इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स पीस प्राइज से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 4- क्या आप जानते हैं कि राजीव गांधी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर-31 अगस्त 2013 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने निशानेबाज रंजन सोढ़ी को राजीव गांधी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया।

प्रश्न 5- क्या आप जानते हैं कि राजीव गांधी बन्यजीव संरक्षण पुरस्कार 2009 से किसे सम्मानित किया गया? 

उत्तर- राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के उपमहानिदेशक एस.पी. यादव को अगस्त 2013 में राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार 2009 से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 6- क्या आप जानते हैं कि सन् 2012 का राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार किसे दिया गया? 

उत्तर- सन् 2012 का राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार उस्ताद अमजद अली खां को 

दिया गया।

प्रश्न 7- क्या आप जानते हैं कि लोकमान्य तिलक अवार्ड 2013 से सम्मानित किया गया?

उत्तर- ई. श्रीधरन को लोकमान्य तिलक अवार्ड 2013 से सम्मानित किया गया ।

प्रश्न 8- क्या आप जानते है 22वें सरस्वती सम्मान से किसे सम्मानित किया गया? 

उत्तर- 02 अगस्त 2013 को सुगाथा कुमारी को के.के. बिड़ला फाउण्डेशन ने 22वें सरस्वती सम्मान 2012 से सम्मानित किया ।

प्रश्न 9- क्या आप जानते हैं कि 2013 का ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर- अपराजिता दत्ता को 2013 का ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार दिया गया।

प्रश्न 10- क्या आप जानते हैं कि मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2013 की विजेता कौन हैं?

उत्तर- मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2013 के खिताब को विजेता ब्रिटेन की नेहल भोगाइता हैं, ये यह प्रतियोगिता जीतने वाली पहली बधिर प्रतियोगी हैं।

प्रश्न 11- क्या आप जानते हैं कि श्रीमती शंकरदेव पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर- 13 मई 2013 को गोहाटी में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शर्मिला टैगोर को श्रीमती शंकरदेव पुरस्कार से सम्मानित किया।

प्रश्न 12- क्या आप जानते हैं कि 66वें कान फिल्म महोत्सव में पाम डी पुरस्कार से किस फिल्म को सम्मानित किया गया?

उत्तर- ब्लू इज द वार्मेस्ट कलर फिल्म को पाम डी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 13- क्या आप जानते हैं कि 2012 के साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर- 2012 के साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए तेलुगु के प्रसिद्ध लेखकर रावुरि भारद्वाज को चुना गया।

प्रश्न 14- क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2012 का बिहारी पुरस्कार किसे दिया गया? उत्तर- राजस्थानी लेखक हरिराम मीणा को वर्ष 2012 का बिहारी पुरस्कार दिया गया ।

प्रश्न 15- क्या आप जानते हैं कि लैरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2013 के खिताब से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर- उसैन बोल्ट को लैरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2013 के खिताब से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment