प्रश्न 1- क्या आप जानते हैं कि आन्ध्र केसरी किसे कहा जाता है?
उत्तर- टी. प्रकाशम को आंध्र केसरी के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 2- क्या आप जानते हैं कि अन्ना नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- सी.एन. अन्नादुराई को अन्ना नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 3- क्या आप जानते हैं कि बापू किसे कहा जाता है?
उत्तर- मोहनदास करम चन्द गांधी (महात्मा गांधी) को बापू कहा जाता है।
प्रश्न 4- क्या आप जानते हैं कि चाचाजी और पंडितजी के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- चाचाजी के नाम से जवाहरलाल नेहरू को जाना जाता है। ये भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे।
प्रश्न 5- क्या आप जानते हैं कि देशबंधु का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- देशबंधु का पूरा नाम सी.आर. दास है।
प्रश्न 6- क्या आप जानते हैं कि फ्यूहरर (तानाशाह) के नाम से कौन विख्यात है?
उत्तर- एडोल्फ हिटलर फ्यूहरर (तानाशाह) के नाम से विश्व विख्यात हैं। यह जर्मनी के चांसलर और द्वितीय विश्वयुद्ध का रचयिता भी थे।
प्रश्न 7- क्या आप जानते हैं कि भारत का पितामाह किसे कहा जाता है?
उत्तर- भारत का पितामह दादा भाई नौराजी को कहा जाता है।
प्रश्न 8- क्या आप जानते हैं कि गुरुदेव के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- गुरुदेव के नाम से महान कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर को जाना जाता है। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ही हमारे देश का राष्ट्रगान लिखा है।
प्रश्न 9- क्या आप जानते हैं कि भारत का लौहपुरुष किसे कहा जाता है?
उत्तर- भारत का लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को कहा जाता है।
प्रश्न 10- क्या आप जानते हैं कि लोकनायक के नाम से कौन विख्यात है?
उत्तर- लोकनायक के नाम से जयप्रकाश नारायण विख्यात हैं।
प्रश्न 11- क्या आप जानते हैं कि लाल, बाल और पाल किसे कहा जाता है?
उत्तर-
लाला लाजपत राय को लाल, बाल गंगाधर तिलक को
बाल तथा विपिन चंद्र पाल को पाल कहा जाता है।
प्रश्न 12- क्या आप जानते हैं कि लोकमान्य के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- लोकमान्य के नाम बाल गंगाधर तिलक को जाना जाता है।
प्रश्न 13- क्या आप जानते हैं कि महामाना नाम किसका है?
उत्तर- पं. मदनमोहन मालवीय का ही एक नाम महामाना है।
प्रश्न 14- क्या आप जानते हैं कि भारत के किस क्रांतिकारी को भारतवासी प्यार से नेता जी के नाम से पुकारते हैं?
उत्तर- सुभाष चन्द्र बोस को भारतवासी प्यार से नेताजी के नाम से पुकारते हैं। आजाद हिन्द फौज की स्थापना इन्होंने की थी।
प्रश्न 15- क्या आप जानते हैं कि भारत कोकिला के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- सरोजनी नायडू को भारत कोकिला के नाम से जाना जाता है?