National And International Sports Award

Published On:
---Advertisement---

प्रश्न 1- क्या आप जानते हैं कि 2013 का कुसुमाँजलि साहित्य सम्मान किसे दिया गया? 

उत्तर- 2013 का कुसुमांजलि साहित्य सम्मान रमेश देव एवं प्रो. गोपीचन्द नारंग को दिया गया।


प्रश्न 2- क्या आप जानते हैं कि 2012-13 का रचना समग्र पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर- 2012-13 का रचना समग्र पुरस्कार 30 मार्च 2013 को साहित्यिक संस्था भारतीय भाषा परिषद द्वारा हिन्दी में काशीनाथ सिंह को, असमिया में डॉ. लक्ष्मी नंदन बोरा को, तमिल में डॉ. अशोक मित्रन को व पंजाबी में डॉ. मोहनजीत को दिया गया।

प्रश्न 3- क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2012 का 48वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर- 2012 का 48वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार तेलुगु लेखक व कवि डा. रावूरी भारद्वाज को दिया गया।

प्रश्न 4- क्या आप जानते हैं कि बेबी नोबेल सम्मान किसे दिया गया?

उत्तर- बेबी नोबेल सम्मान राज चेट्टी को अप्रैल 2013 में दिया गया।

प्रश्न 5- क्या आप जानते हैं कि अमीरात वुमेन्स अवार्ड 2013 किसे प्रदान किया गया?

उत्तर- अमीरात वुमेन्स अवार्ड 2013 भारतीय मूल की वंदना गांधी को प्रदान किया गया।


प्रश्न 6- क्या आप जानते हैं कि सन् 2012 का राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार किसे दिया गया? 


उत्तर- सन् 2012 का राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार उस्ताद अमजद अली खां को 

दिया गया।


प्रश्न 7- क्या आप जानते हैं कि लोकमान्य तिलक अवार्ड 2013 से सम्मानित किया गया?


उत्तर- ई. श्रीधरन को लोकमान्य तिलक अवार्ड 2013 से सम्मानित किया गया ।


प्रश्न 8- क्या आप जानते है 22वें सरस्वती सम्मान से किसे सम्मानित किया गया? 


उत्तर- 02 अगस्त 2013 को सुगाथा कुमारी को के.के. बिड़ला फाउण्डेशन ने 22वें सरस्वती सम्मान 2012 से सम्मानित किया ।


प्रश्न 9- क्या आप जानते हैं कि 2013 का ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार किसे दिया गया?


उत्तर- अपराजिता दत्ता को 2013 का ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार दिया गया।


प्रश्न 10- क्या आप जानते हैं कि मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2013 की विजेता कौन हैं?


उत्तर- मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2013 के खिताब को विजेता ब्रिटेन की नेहल भोगाइता हैं, ये यह प्रतियोगिता जीतने वाली पहली बधिर प्रतियोगी हैं।


प्रश्न 11- क्या आप जानते हैं कि श्रीमती शंकरदेव पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?


उत्तर- 13 मई 2013 को गोहाटी में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शर्मिला टैगोर को श्रीमती शंकरदेव पुरस्कार से सम्मानित किया।


प्रश्न 12- क्या आप जानते हैं कि 66वें कान फिल्म महोत्सव में पाम डी पुरस्कार से किस फिल्म को सम्मानित किया गया?


उत्तर- ब्लू इज द वार्मेस्ट कलर फिल्म को पाम डी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


प्रश्न 13- क्या आप जानते हैं कि 2012 के साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?


उत्तर- 2012 के साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए तेलुगु के प्रसिद्ध लेखकर रावुरि भारद्वाज को चुना गया।


प्रश्न 14- क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2012 का बिहारी पुरस्कार किसे दिया गया? उत्तर- राजस्थानी लेखक हरिराम मीणा को वर्ष 2012 का बिहारी पुरस्कार दिया गया ।


प्रश्न 15- क्या आप जानते हैं कि लैरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2013 के खिताब से किसे सम्मानित किया गया?


उत्तर- उसैन बोल्ट को लैरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2013 के खिताब से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment