One Line General Knowledge Questions
जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स की जानकारी आजकल किसी भी कॉम्पिटिशन एग्जाम को पास करने के लिए बेहद जरूरी है। चाहे वह एसएससी हो, बैंकिंग हो, रेलवे हो या कोई और कॉम्पिटिटिव एग्जाम, हर जगह जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए कुछ अनसुने और महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज के सवाल लेकर आए हैं। ये सवाल न केवल आपके ज्ञान को बढ़ाएंगे बल्कि आपकी कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करेंगे।
नीचे दिए गए सवालों को ध्यान से पढ़ें और सही जवाब देने की कोशिश करें। हमने आपकी सुविधा के लिए सभी सवालों के जवाब भी दिए हैं।
One Line General Knowledge Questions
प्रश्न 1- क्या आप जानते हैं कि कौन-सी किरण स्टील के प्लेट को
भी भेद सकती है?
उत्तर- गामा किरणें 20 सेंटी मी. स्टील की प्लेट को भी भेद सकती हैं।
प्रश्न 2- क्या आप जानते हैं कि हमें थकान क्यों लगती है?
उत्तर- जब हमारी माँसपेशियों में लैक्टिक अम्ल एकत्रित हो जाता है तब हमें थकान लगती है।
प्रश्न 3- क्या आप जानते हैं कि भैंस के दूध में कितना प्रतिशत वसा होता है?
उत्तर- भैंस के दूध में 7.2 प्रतिशत वसा की मात्रा होती है।
प्रश्न 4- क्या आप जानते हैं कि भारत की किस महिला ने सबसे पहले एम. ए. उत्तीर्ण किया था?
उत्तर- कलकत्ता की चन्द्रमुखी बोस भारत की पहली एम.ए. उत्तीर्ण करने वाली महिला थी।
प्रश्न 5- क्या आप जानते हैं कि आगरा का लाल किला तथा दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया था?
उत्तर- आगरा का लाल किला अकबर ने तथा दिल्ली का लाल किला शाहजहाँ ने बनवाया था।