क्या आप जानते हैं कि आजाद भारत का पहला वोट किसने डाला था?

Updated On:
---Advertisement---

 



WhatsApp Group


Join Now

 


Telegram Group


Join Now

 

आजाद भारत का पहला वोट किसने डाला?

आजाद भारत में पहला वोट किसने डाला, यह जानना हर भारतीय के लिए गर्व और जिज्ञासा का विषय है क्योंकि इस ऐतिहासिक घटना ने हमारे लोकतांत्रिक इतिहास में एक मील का पत्थर स्थापित किया। इस ऐतिहासिक चुनाव में वोट डालने का अधिकार हर भारतीय नागरिक को मिला, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजाद भारत का पहला वोट किसने डाला था? 

 

पहला वोट और मतदाता का परिचय

आजाद भारत का पहला वोट हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव किन्नौर के निवासी श्याम शरण नेगी ने डाला था। श्याम शरण जिनका जन्म 1 जुलाई 1917, कल्पा, हिमाचल प्रदेश में हुआ जो पेश से एक शिक्षक थे और भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनकी निष्ठा का प्रमाण यह था कि वे 1951 में मतदान प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले वोट डालने वाले भारतीय बने। 5 नवंबर 2022 को 105 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ।




1951 में क्यों हुआ चुनाव?

1951-52 का आम चुनाव, भारतीय गणराज्य का पहला लोकसभा और विधानसभाओं का चुनाव था जो सामान्यतः पूरे भारत में 1952 में होना था, लेकिन हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में सर्दियों में बर्फबारी के कारण समय से पहले यानी अक्टूबर 1951 में मतदान करवाया गया।

श्याम शरण नेगी ने कभी भी चुनावों में मतदान करना नहीं छोड़ा और आखिर 2019 के लोकसभा चुनाव तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया

Leave a Comment