15 ऐसे माइंड Miscellaneous जनरल नॉलेज जिनके बारे आप शायद ही जानते हो

Published On:
---Advertisement---

प्रश्न 1- क्या आप जानते हैं कि कौन-सी किरण स्टील के प्लेट को

भी भेद सकती है?

उत्तर- गामा किरणें 20 सेंटी मी. स्टील की प्लेट को भी भेद सकती हैं। 

प्रश्न 2- क्या आप जानते हैं कि हमें थकान क्यों लगती है?

उत्तर- जब हमारी माँसपेशियों में लैक्टिक अम्ल एकत्रित हो जाता है तब हमें थकान लगती है।

प्रश्न 3- क्या आप जानते हैं कि भैंस के दूध में कितना प्रतिशत वसा होता है?

उत्तर- भैंस के दूध में 7.2 प्रतिशत वसा की मात्रा होती है।

प्रश्न 4- क्या आप जानते हैं कि भारत की किस महिला ने सबसे पहले एम. ए. उत्तीर्ण किया था?

उत्तर- कलकत्ता की चन्द्रमुखी बोस भारत की पहली एम.ए. उत्तीर्ण करने वाली महिला थी।

प्रश्न 5- क्या आप जानते हैं कि आगरा का लाल किला तथा दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया था?

उत्तर- आगरा का लाल किला अकबर ने तथा दिल्ली का लाल किला शाहजहाँ ने बनवाया था।

प्रश्न 6- क्या आप जानते हैं कि मानव मस्तिष्क में कितनी शक्ति

होती है? 

उत्तर- मानव मस्तिष्क में 10 वाट की विद्युत शक्ति होती है। 

प्रश्न 7- क्या आप जानते हैं कि 16 वर्ष की उम्र में कौन-सा व्यक्ति प्रोफेसर बन गया था?

उत्तर- डेनिस लीफेब्रे (1488-1558) 16 वर्ष की उम्र में ही पेरिस विश्वविद्यालय में लैटिन तथा यूनानी विभाग का प्रोफेसर बन गया था।

प्रश्न 8- क्या आप जानते हैं कि एक भिश्ती को 6 घंटे के लिए भारत का सम्राट क्यों बनाया गया था?

उत्तर- सम्राट शहंशाह हुमायूँ को डूबने से बचाने के लिए पुरस्कार के स्वरूप अजमेर के एक भिश्ती को 6 घण्टे के लिए भारत का सम्राट बनाया गया। उसने उसी 6 घण्टे के शासनकाल में चमड़े के सिक्के बनवा दिये थे।

प्रश्न 9- क्या आप जानते हैं कि मनुष्य का कौन-सा पैर छोटा होता है?

उत्तर- मनुष्य का बायां पैर उसके दायें पैर के अपेक्षा कुछ छोटा होता है।

प्रश्न 10- क्या आप जानते हैं कि किस औरत ने एक बार में 9 बच्चों को जन्म दिया था?

उत्तर- श्रीमती गेरालाइन ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के रॉयल अस्पताल में 13 जून 1971 को एक ही बार में 9 बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें 5 लड़के और 4 लड़‌कियाँ थी।

प्रश्न 11- क्या आप जानते हैं कि हाल ही में विश्व का सबसे लम्बा एवं चौड़ा केबल पुल कहाँ बनाया गया है?

उत्तर- चीन के शाओजिंग प्रान्त में विश्व का सबसे लम्बा एवं चौड़ा केबल पुल बनाया गया है। जिसकी लम्बाई 10 कि.मी. है। इस केबल को बनाने में 7 वर्ष से अधिक का समय लगा है।

प्रश्न 12- क्या आप जानते हैं कि मोबाइल फोन ने 03 अप्रैल 2013 को कौन सा वर्ष पूरा किया?

उत्तर- 03 अप्रैल 2013 को मोबाइल फोन ने अपनी स्थापना के 40 वर्ष पूरे किए ।

प्रश्न 13- क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल फोन कौन सा है?

उत्तर- फिनलैण्ड की कम्पनी नोकिया का मोबाइल मॉडल 1100 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल फोन है। इस मोबाइल की बिक्री 25 करोड़ से अधिक है।

प्रश्न 14- क्या आप जानते हैं कि शहजादे सलीम की 8 वर्ष की उम्र में कितनी पत्नियाँ थी?

उत्तर- शहजादे सलीम की 8 वर्ष की उम्र में 4 पत्नियाँ थी।

प्रश्न 15- क्या आप जानते है चीन की दीवार की लम्बाई कितनी है?

उत्तर- चीन के दीवार की लम्बाई 3219 कि.मी. है।

Leave a Comment