प्रश्न 1- क्या आप जानते हैं कि प्रकाश का वेग सबसे पहले किसने मापा था?
उत्तर- सन् 1676 में डेनमार्क के खगोलविद ओले क्रिस्टेनसन रोमर ने प्रकाश के वेग का मात्रात्मक मापन किया था।
प्रश्न 2- क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे कम गहरा समुद्र कौन-सा है?
उत्तर- दुनिया का सबसे कम गहरा समुद्र अजोव है जो मात्र 13 मीटर गहरा है।
प्रश्न 3- क्या आप जानते हैं कि मनुष्य के लिए स्वच्छ हवा की कितनी मात्रा आवश्यक होती है?
उत्तर- मनुष्य के लिए स्वच्छ हवा की 1000 घन फुट वायु प्रत्येक 10 सेकंड में आवश्यक होती है।
प्रश्न 4- क्या आप जानते हैं कि सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?
उत्तर सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 8.14 से 8.42 मिनट के मध्य समय लगता है।
प्रश्न 5- क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी से सूर्य की दूरी कितनी है?
उत्तर- पृथ्वी से सूर्य की दूरी 147 से 152 मिलियन किलोमीटर
के मध्य है।
प्रश्न 6- क्या आप जानते हैं कि समुद्र में डूबी हुई वस्तु का पता लगाने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- समुद्र में डूबी वस्तु का पता लगाने के लिए सोनार (SONAR) यंत्र का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 7- क्या आप जानते हैं कि सोनार (SONAR) यंत्र का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- सोनार (SONAR: Sound Navigation And Ranging) है।
प्रश्न 8- क्या आप जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ है?
उत्तर- अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय हेग (ब्रुसेल्स) में स्थित है।
प्रश्न 9- क्या आप जानते हैं कि भारत में पोस्टर द्वारा फिल्मों का प्रचार कब प्रारम्भ हुआ था?
उत्तर भारत में पोस्टर द्वारा फिल्मों का प्रचार करना सन् 1922 में प्रारम्भ हुआ था।
प्रश्न 10- क्या आप जानते हैं ताजमहल किसने बनवाया था?
उत्तर- ताजमहल का निर्माण जहाँगीर के बेटे शाहजहाँ ने करवाया था। ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है।
प्रश्न 11- क्या आप जानते हैं कि विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कौन सा है?
उत्तर- विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य महाभारत है।
प्रश्न 12- क्या आप जानते हैं मिट्टी की एक इंच की परत बनने में कितना समय लगता है?
उत्तर- मिट्टी की एक इंच की परत बनने में लगभग 1000 वर्ष का समय लगता है।
प्रश्न 13- क्या आप जानते हैं कि वह कौन सी झील है जिसका पानी 12 वर्ष मीठा और 12 वर्ष खारा रहता है?
उत्तर- अरुत्सी नामक झील का पानी 12 वर्ष मीठा और 12 वर्ष खारा रहता है। यह झील तिब्बत में है।
प्रश्न 14- क्या आप जानते हैं कि ताश के चारों बादशाह (किंग) पर किस किस राजा (किंग) का फोटो छपा रहता है?
उत्तर- हुकुम के पत्ते पर किंग डेविड का चित्र छपा है। चिड़ी पर सिकन्दर का चित्र बना होता है, पान के पत्ते पर चार्ल मग्ने का और ईंट के पत्ते पर जूलियस सीजर का चित्र छपा रहता है।
प्रश्न 15- क्या आप जानते हैं कि हम चौबीस घंटे में कितनी बार
साँस लेते हैं?
उत्तर- आदमी चौबीस घंटे में लगभग 26,000 बार साँस लेता है।