One Line General Knowledge Questions
जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स की जानकारी आजकल किसी भी कॉम्पिटिशन एग्जाम को पास करने के लिए बेहद जरूरी है। चाहे वह एसएससी हो, बैंकिंग हो, रेलवे हो या कोई और कॉम्पिटिटिव एग्जाम, हर जगह जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए कुछ अनसुने और महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज के सवाल लेकर आए हैं। ये सवाल न केवल आपके ज्ञान को बढ़ाएंगे बल्कि आपकी कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करेंगे।
नीचे दिए गए सवालों को ध्यान से पढ़ें और सही जवाब देने की कोशिश करें। हमने आपकी सुविधा के लिए सभी सवालों के जवाब भी दिए हैं।
One Line General Knowledge Questions
प्रश्न 1- क्या आप जानते हैं कि मानव मस्तिष्क में कितनी शक्ति होती है?
उत्तर- मानव मस्तिष्क में 10 वाट की विद्युत शक्ति होती है।
प्रश्न 2- क्या आप जानते हैं कि 16 वर्ष की उम्र में कौन-सा व्यक्ति प्रोफेसर बन गया था?
उत्तर- डेनिस लीफेब्रे (1488-1558) 16 वर्ष की उम्र में ही पेरिस विश्वविद्यालय में लैटिन तथा यूनानी विभाग का प्रोफेसर बन गया था।
प्रश्न 3- क्या आप जानते हैं कि एक भिश्ती को 6 घंटे के लिए भारत का सम्राट क्यों बनाया गया था?
उत्तर- सम्राट शहंशाह हुमायूँ को डूबने से बचाने के लिए पुरस्कार के स्वरूप अजमेर के एक भिश्ती को 6 घण्टे के लिए भारत का सम्राट बनाया गया। उसने उसी 6 घण्टे के शासनकाल में चमड़े के सिक्के बनवा दिये थे।
प्रश्न 4- क्या आप जानते हैं कि मनुष्य का कौन-सा पैर छोटा होता है?
उत्तर- मनुष्य का बायां पैर उसके दायें पैर के अपेक्षा कुछ छोटा होता है।
प्रश्न 5- क्या आप जानते हैं कि किस औरत ने एक बार में 9 बच्चों को जन्म दिया था?
उत्तर- श्रीमती गेरालाइन ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के रॉयल अस्पताल में 13 जून 1971 को एक ही बार में 9 बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें 5 लड़के और 4 लड़कियाँ थी।