पहला व्यक्ति जिसने इंसानों के खून का वर्गीकरण किया
आज हम जानते हैं कि इंसानों का खून चार प्रकार का होता है: A, B, AB और O जो कि ये जानकारी हमारे लिए बहुत जरूरी है, खासकर खून चढ़ाने (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) या दान करने के समय। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खून के इन प्रकारों को किसने खोजा?
कौन थे इस खोज के पीछे
इंसानों के खून को वर्गीकृत करने वाले पहले व्यक्ति कैरोल लैंडस्टीनर जो एक ऑस्ट्रियाई वैज्ञानिक थे, जिन्होंने 1901 में यह पता लगाया कि खून के अलग-अलग प्रकार होते हैं।
कैसे की गई खोज?
कैरोल लैंडस्टीनर ने कई लोगों के खून का परीक्षण किया जिसमें उन्होंने पाया कि कुछ लोगों का खून मिलाने पर जम जाता है, जबकि कुछ का नहीं। इस आधार पर उन्होंने खून को तीन भागों में बांटा: A, B और C (जिसे बाद में O नाम दिया गया) और इनके बाद AB समूह की भी खोज हुई।
यह खोज क्यों थी खास?
कैरोल लैंडस्टीनर की इस खोज ने लाखों लोगों की जान बचाई क्योंकि उनकी इस मेहनत से आज खून दान और ट्रांसफ्यूजन सुरक्षित हो गया है। इससे पहले, जब किसी जरूरतमंद को खून चढ़ाया जाता था, तो सही खून न मिलने पर मरीज की जान भी जा सकती थी। उनकी इस महान खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।