दुनिया की सबसे गहरी जगह कौन सी है और इसकी गहराई कितनी है?
दुनिया में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जो अपनी अनोखी विशेषताओं के लिए फैमस हैं, जिनमें से एक है मारियाना ट्रेंच (Mariana Trench), जो पृथ्वी पर सबसे गहरी जगह मानी जाती है। जो प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में स्थित है और इसे वैज्ञानिकों ने अब तक की सबसे गहरी समुद्री खाई के रूप में दर्ज किया है।
मारियाना ट्रेंच की गहराई
मारियाना ट्रेंच की गहराई लगभग 11,034 मीटर (36,201 फीट) है। अगर इसे अधिक सटीक रूप से समझें तो यह जगह इतनी गहरी है कि अगर माउंट एवरेस्ट, जो दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत है, इस खाई में डाला जाए तो भी वह पूरा डूब जाएगा और उसके ऊपर लगभग 2 किलोमीटर पानी और होगा।
इस खाई का सबसे गहरा बिंदु चैलेंजर डीप (Challenger Deep) के नाम से जाना जाता है, जो जगह इतनी गहरी और दबाव से भरी हुई है कि वहां पर सामान्य समुद्री जीवों का रहना लगभग असंभव है।
मारियाना ट्रेंच की खोज
मारियाना ट्रेंच की खोज 19वीं शताब्दी में हुई थी। हालांकि, इसकी सटीक गहराई का पता लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया। 1960 में, एक पनडुब्बी ने पहली बार चैलेंजर डीप तक पहुंच बनाई थी जिसके बाद 2012 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून (James Cameron) ने एकल पनडुब्बी यात्रा करके इस खाई की गहराई को और अधिक करीब से अध्ययन किया।