क्या आपको मालूम है कि दुनिया की पहली उड़ान किसने और इस उड़ान ने कितनी दूरी तय की

Updated On:
---Advertisement---

 


WhatsApp Group


Join Now

Telegram Group


Join Now

 

दुनिया की पहली उड़ान किसने की
 
जब भी हम आसमान में उड़ते हुए हवाई जहाज को देखते हैं, तो यह सवाल अक्सर हमारे दिमाग में आता है कि पहली बार इंसान ने आसमान में उड़ान कैसे भरी होगी। यह एक ऐसा सपना था, जिसे सैकड़ों सालों तक लोग सिर्फ कल्पना में ही सोच पाते थे। लेकिन आखिरकार, यह सपना हकीकत बना और दुनिया की पहली उड़ान का श्रेय राइट ब्रदर्स (Wright Brothers) को जाता है।
 


राइट ब्रदर्स कौन थे
राइट ब्रदर्स, यानी ऑरविल राइट (Orville Wright) और विलबर राइट (Wilbur Wright), अमेरिका के रहने वाले दो भाई थे। वे बचपन से ही उड़ान की तकनीक और उड़ान की पॉसिबिलिटी पर सोचते रहते थे। उनकी रुचि ने उन्हें एक ऐसा यंत्र बनाने के लिए मोटिवेट किया, जो आज इंसान को आसमान में उड़ाने में मदद करती है ।
 
पहली उड़ान कब हुई


17 दिसंबर 1903 के दिन को पहली उड़ान के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ । इस दिन, राइट ब्रदर्स ने पहली बार सफलतापूर्वक एक हवाई जहाज की उड़ाने में कामयाबी हासिल की। यह उड़ान अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के एक छोटे से गांव किटी हॉक (Kitty Hawk) में हुई थी।
 
कैसी थी पहली उड़ान
 
राइट ब्रदर्स के बनाए गए पहले हवाई जहाज का नाम फ्लायर 1 (Flyer 1) था जो लकड़ी और कपड़े से बना हुआ था जिसमें एक छोटा इंजन लगाया गया था। इस हवाई जहाज ने पहली उड़ान में करीब 12 सेकंड तक की उड़ान भरी और 37 मीटर की दूरी तय की। यह दूरी और समय आज के मुकाबले बहुत छोटी लगती है, लेकिन उस समय यह एक क्रांतिकारी उपलब्धि थी। इस पहली उड़ान के बाद, उन्होंने और भी कई सफल उड़ानें भरीं और हवाई यात्रा की नींव रखी।
 
उड़ान का महत्व

राइट ब्रदर्स की इस खोज ने पूरी दुनिया में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में क्रांति ला दी। उनके प्रयासों की बदौलत आज हम हजारों किलोमीटर की दूरी घंटों में तय कर सकते हैं क्योंकि हवाई जहाज न केवल लोगों को जोड़ने का साधन बना, बल्कि बिजनेस, स्वास्थ्य सेवाओं और सैन्य क्षेत्र में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है।
 

Leave a Comment