भारत नहीं इस जगह है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानें इतिहास और रोचक बातें

Published On:
---Advertisement---
दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानें इतिहास और रोचक बातें

भारत और दुनिया भर में कई ऐसे मंदिर हैं जो न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि अपनी भव्यता, इतिहास और वास्तुकला के लिए भी मशहूर हैं। ये मंदिर हमें हमारे अतीत से जोड़ते हैं और हिंदू धर्म की गहरी जड़ों को दर्शाते हैं। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि दुनिया का सबसे पुराना मंदिर, भारत का सबसे प्राचीन मंदिर कौन सा है और दुनिया का सबसे ऊंचा और बड़ा मंदिर के बारे में जानेंगे।



दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर 

दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कंबोडिया में स्थित अंकोरवाट मंदिर है जो 162.6 हेक्टेयर (402 एकड़) में फैला हुआ है और इसे 12वीं शताब्दी में खमेर सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय ने भगवान विष्णु को समर्पित करते हुए बनवाया था। 

अंकोरवाट मंदिर खमेर वास्तुकला की शास्त्रीय शैली का सबसे अच्छा उदाहरण है जिनकी संरचना मेरु पर्वत का प्रतीक है, जिसे हिंदू धर्म में देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। मंदिर की दीवारों पर रामायण और महाभारत जैसे धर्मग्रंथों के प्रसंगों का चित्रण किया गया है, जिसमें समुद्र मंथन का दृश्य विशेष रूप से उल्लेखनीय है। 

अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया के सिमरिप शहर के निकट मीकांग नदी के किनारे स्थित है। यह स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है और हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

1. भारत का सबसे प्राचीन हिंदू मंदिर: 

बिहार के कैमूर जिले में स्थित मुंडेश्वरी देवी मंदिर भारत का सबसे प्राचीन कार्यरत मंदिर माना जाता है। इसका निर्माण 108 ईस्वी में हुआ था ।

2. दुनिया का सबसे ऊंचा हिंदू मंदिर: 

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में निर्माणाधीन वृंदावन चंद्रोदय मंदिर दुनिया का सबसे ऊंचा हिंदू मंदिर बनने जा रहा है। इसकी ऊंचाई लगभग 700 फीट (210 मीटर) होगी, जो इसे 70 मंजिला इमारत के बराबर बनाएगी। 

3. भारत का सबसे बड़ा शिव मंदिर: 

तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित बृहदेश्वर मंदिर भारत का सबसे बड़ा शिव मंदिर है। मंदिर के मुख्य शिखर की ऊंचाई 216 फीट (66 मीटर) है, और यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। 

Leave a Comment