क्या आपको पता है आखिर ये गुगली गेंद किस देश में सबसे पहले खेली गई | In Which Country Was the Googly Invented?

Published On:
---Advertisement---

In Which Country Was the Googly Invented?

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे लोग दुनिया भर में बहुत पसंद करते हैं। इस खेल में गेंदबाज और बल्लेबाज की जंग ही मैच को रोमांचक बनाती है। क्रिकेट में कई तरह की गेंदें होती हैं, लेकिन इनमें से एक खास गेंद है Googly। यह गेंद इतनी चालाक होती है कि बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी इसमें फँस जाता है। अब सवाल उठता है कि Googly कहाँ बनी और किसने इसे सबसे पहले दुनिया के सामने लाया।

Googly क्या है?

Googly असल में लेग स्पिन गेंदबाजों की एक खास गेंद होती है जिसमें जब लेग स्पिनर सामान्य गेंद डालता है तो वह बल्लेबाज से बाहर की ओर घूमती है, लेकिन जब वही गेंद अचानक अंदर की ओर घूम जाए और बल्लेबाज को धोखा दे दे, तो उसे Googly कहा जाता है। बल्लेबाज अक्सर इसे सही से समझ नहीं पाता और कई बार गलत शॉट खेलकर अपना विकेट खो देता है। यही वजह है कि Googly को बल्लेबाज के लिए सबसे मुश्किल गेंद माना जाता है।

Which Country Was the Googly Invented?

Googly का आविष्कार इंग्लैंड में हुआ और इसे सबसे पहले बर्नार्ड बॉसमैन (Bernard Bosanquet) नाम के एक इंग्लिश क्रिकेटर ने बनाया था। यह 1900 के शुरुआती समय की बात है, जब उन्होंने पहली बार इस गेंद को खेल में इस्तेमाल किया। उस समय किसी को समझ ही नहीं आया कि गेंद किस तरह से दिशा बदल रही है जिससे बल्लेबाज चौंक गए और दर्शक हैरान रह गए। यहीं से Googly का नाम मशहूर हो गए।

Googly क्यों खास है? 

Googly इसलिए खास है क्योंकि यह बल्लेबाज को पूरी तरह धोखा दे देती है बल्लेबाज सोचता है कि गेंद बाहर जाएगी, लेकिन अचानक गेंद अंदर घूम जाती है। यही चालाकी उसे विकेट खोने पर मजबूर कर देती है। इस तरह की गेंद से मैच का रुख कभी भी बदल सकता है, इसलिए इसे क्रिकेट का सबसे रोमांचक हथियार कहा जाता है।

आज के क्रिकेट में Googly

आज भी Googly की अहमियत कम नहीं हुई है, दुनिया के कई बड़े लेग स्पिनर इस गेंद का इस्तेमाल करते हैं। शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), अनिल कुंबले (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान) और आदिल रशीद (इंग्लैंड) जैसे गेंदबाज अपनी Googly की वजह से मशहूर हुए हैं। जब भी कोई गेंदबाज Googly डालता है, तो दर्शकों में अलग ही रोमांच देखने को मिलता है।

Googly का आविष्कार इंग्लैंड में हुआ था और इसे सबसे पहले बर्नार्ड बॉसमैन ने बनाया था। यह गेंद उस समय भी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती थी और आज भी क्रिकेट को रोमांचक बनाने का काम करती है। यही वजह है कि Googly को क्रिकेट का एक जादुई हथियार कहा जाता है।

Leave a Comment