क्या आप जानते है सूरज का रंग कैसा होता है ? चलिए जानते इसके कुछ रोचक बातों के बारे में !

Published On:
---Advertisement---

सूरज का रंग कैसा होता है | Suraj Ka Rang Kaisa Hota Hai 

क्या आपने कभी सोचा है कि सूरज का असली रंग क्या है? हम बचपन से ही सूरज को पीला रंग मानते आए हैं। स्कूल की कॉपी में जब सूरज बनाते थे तो लाल या पीले रंग से रंग भरते थे। सुबह-सुबह वह नारंगी दिखाई देता है, शाम को लाल, और दोपहर में पीला-सफेद। तो आखिरकार सच क्या है? सूरज सच में किस रंग का है? चलिए इसका राज़ खोलते हैं।

सूरज का असली रंग

वैज्ञानिकों के अनुसार सूरज का असली रंग सफेद है। इसकी सतह का तापमान करीब 5,778 केल्विन होता है। इस तापमान पर सूरज हर रंग की रोशनी यानी लाल, नीली, हरी सब किरणे मिलाकर बाहर निकलती है। जब सारे रंग आपस में मिलते हैं तो वो सफेद रंग में बदल जाते हैं। इसी वजह से अंतरिक्ष से देखा जाए तो सूरज हमेशा सफेद ही दिखाई देता है।

अलग-अलग समय पर सूरज का बदलता रंग

सुबह और शाम को सूरज लाल या नारंगी दिखाई देता है। इसका कारण है पृथ्वी का वायुमंडल। उस समय सूरज की रोशनी को धरती तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। रास्ते में नीली और बैंगनी रोशनी ज्यादा बिखर जाती है और हमारी आँखों तक कम पहुँचती है। यही वजह है कि हमें सिर्फ लाल और नारंगी रंग ज्यादा दिखते हैं।

दोपहर के समय सूरज हमारे सिर के ऊपर होता है। तब रोशनी को वायुमंडल से कम दूरी तय करनी पड़ती है। इसी कारण सूरज उस वक्त ज्यादा पीला-सफेद दिखाई देता है। लेकिन अगर आप सूरज को अंतरिक्ष से देखें, तो वहां वायुमंडल नहीं है, इसलिए सूरज हमेशा चमकदार सफेद ही नजर आएगा।

खास बातें

सूरज की रोशनी सिर्फ हमारी आँखों को दिखने वाला हिस्सा ही नहीं है। इसमें पराबैंगनी (UV) और अवरक्त (IR) जैसी अदृश्य किरणें भी होती हैं। यही किरणें हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। साथ ही प्रदूषण और धुंध की वजह से सूरज का रंग और भी गहरा या लाल दिख सकता है। और हाँ, ध्यान रखिए – सूरज को सीधे आँखों से देखना बहुत खतरनाक है। इससे आँखों की रोशनी तक जा सकती है।

असल में सूरज न पीला है, न लाल। उसका असली रंग है सफेद। पृथ्वी का वायुमंडल ही हमें सूरज को अलग-अलग रंगों में दिखाता है। इसलिए अगली बार जब आप सूरज को देखें, तो याद रखिए कि ये एक चमकदार सफेद तारा है, जो सिर्फ हमारी नजरों को धोखा दे रहा है।

Leave a Comment